Next Story
Newszop

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व: मुख्यमंत्री

Send Push

गुवाहाटी, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) . राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर रोवर संचालन को संभव बनाया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्यभट्ट से लेकर चंद्रयान और अब गगनयान तक, भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सदैव राष्ट्र को गौरवान्वित किया है. उन्होंने इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की असाधारण प्रगति का प्रतीक बताया.

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Loving Newspoint? Download the app now