पौड़ी गढ़वाल, 27 अगस्त (Udaipur Kiran) ।श्रीनगर विधानसभा के तहत आने वाले थलीसैंण ब्लॉक के विकास कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने 88 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।
स्वीकृत धनराशि से मंदिरों का सौंदर्यीकरण, इंटरलॉक टाइल्स का निर्माण, पंचायत भवनों का सौंदर्यीकरण, सीसी मार्ग, टिन शेड, रास्तों के सुधार कार्य और पेयजल योजनाओं के मरम्मतीकरण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह धनराशि क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत की गई है ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी, निवर्तमान जिला सहकारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुटी भाई, नवीन जोशी , दलीप सिंह नेगी सभासद नगर पंचायत थलीसैंण, मनवर सिंह बिष्ट ज्येष्ठ प्रमुख थलीसैंण, राकेश ममगाईं मंडल महामंत्री मनोज रमोला ने विधायक का आभार जताया।
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह
You may also like
दिल्ली में राजदूतों संग गोलमेज बैठक, सर्बानंद सोनोवाल बोले– भारत 01 ट्रिलियन डॉलर समुद्री निवेश रोडमैप के साथ दुनिया के लिए दरवाजे खोल रहा
बॉलीवुड सितारों ने गणेश चतुर्थी का धूमधाम से मनाया
आईपीएल में भारत के नंबर-1 फिंगर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के वो रिकॉर्ड जो रहेंगे हमेशा याद
एशिया कप 2025: चीनी ताइपे और बांग्लादेश हॉकी टीमें राजगीर पहुंचीं, 29 अगस्त से भिड़ंत शुरू
एशिया कप के बाद संन्यास ले सकते हैं सूर्यकुमार यादव, उम्र 35 के करीब