रांची, 31 मई . अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय के बैनर तले आठ और नौ नवंबर को कुरुक्षेत्र के अखंड गीता पीठ में भव्य गीतायन साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसमें देश-विदेश के कई साहित्यकार और कलाकार शामिल होंगे.
अखंड गीता पीठ के श्रीमद्भागवतगीता मंडपम में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव में गीतायन महाकाव्य ग्रन्थ के साथ-साथ कई अन्य पुस्तकों का विमोचन, कवि सम्मेलन, नृत्य-संगीत, पेंटिंग प्रदर्शनी, नाटक, गोष्ठी, सम्मान और तीर्थाटन होगा. कार्यक्रम में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे.
आयोजन को लेकर साहित्योदय के संरक्षक डॉ बुद्धिनाथ मिश्र और संस्थापक अध्यक्ष पंकज प्रियम ने महामंडलेश्वर स्वामी शाश्वतानंद गिरी से मुलाकात कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी शनिवार को दी. इस मौके पर साहित्योदय कार्यकारिणी सदस्य संस्कृति मिश्र भी उपस्थित थी. महामंडलेश्वर ने साहित्योदय से सत्य सनातन के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनके आश्रम में गीतायन महाकाव्य ग्रन्थ का लोकार्पण और साहित्य महोत्सव का आयोजन होगा.
साहित्योदय न सिर्फ प्राचीन ग्रंथों को सरल काव्यग्रन्थ के माध्यम से पूरे विश्व के जनमानस में जन जागरण का कार्य कर रहा बल्कि आध्यात्मिक तीर्थ स्थलों को जागृत करने का काम कर रहा है. डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने बताया कि साहित्योदय राष्ट्रचेतना का अलख जगाने का अभूतपूर्व कार्य कर रहा है. पंकज प्रियम ने इससे पूर्व देवघर में काव्यसागर, अयोध्या में जन रामायण, वृंदावन में कृष्णायन और हरिद्वार में शिवायन का लोकार्पण और साहित्य महोत्सव का सफल आयोजन कर मील का पत्थर साबित किया है.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
विराट कोहली: 20 लाख रुपये से शुरू हुए सफ़र का 18 साल लंबा इंतज़ार
Health Tips- खाली पेट भीगे हुए अंजीर खाने के फायदें जानते हैं आप, आइए जानें
Home Care Tips- क्या आप कॉकरोट और छिपकली से परेशान हैं, तो पोछा लगाते समय कर लें ये काम
Travel Tips- परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जाए पनवेल
Chinese National Arrested With Pathogen: अमेरिका में चीन की नागरिक गिरफ्तार, फसलों के साथ इंसान और जानवरों को बीमार करने वाले खतरनाक फ्यूसेरियम ग्रैमिनियरम कवक को छिपाकर लाने का आरोप