रांची, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । रातू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है।
मृतक की पहचान रवि कुमार के रुप में हुई है। मौके पर पहुंची रातू पुलिस की टीम मामले के जांच पड़ताल कर रही है। गोलीबारी में राजबल्लम गोप उर्फ बलमा नामक व्यक्ति घायल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम रांची के रातू इलाके में अज्ञात अपराधियो ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा आदमी गोली लगने की वजह से घायल हुआ है। रातू थाना प्रभारी रामनारायण ने बताया कि रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ में कुछ लोग बैठे हुए थे तभी अज्ञात अपराधियों की ओर से गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रवि कुमार के रुप में की गयी है। बताया जा रहा है की मृतक झारखंड के चतरा जिले के चंदवा का रहने वाला है, जबकि बलमा नामक युवक घायल हुआ है। उसे अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि झखराटांड़ में कुछ लोग बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल हो गया। गोलीबारी के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक जमीन कारोबारी था।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
दुनिया की खबरें: अमेरिका में चार्ली किर्क के हत्यारे का अब तक सुराग नहीं और इन एशियाई देशों में जाग चुकी है जेन-जी
'मैंने नरक देखा है'` 100 लाशें दफनाईं अब गवाही देने पहुंचा… पूरा बदन ढका था खुली आंखों से झांक रहा था खौफ
18,000 की सैलरी में थीं खुश… दुबई की चकाचौंध छोड़ बेंगलुरु को क्यों याद कर रही ये भारतीय महिला?
सहेली के प्यार में` औरत से बना मर्द लेकिन हो गई बड़ी गड़बड़ माथा पीट रहे दोनों
BJP गुंडागर्दी पर उतरी.. यह अच्छा संदेश नहीं.. संजय सिंह को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भड़के केजरीवाल-उमर अब्दुल्ला