नई दिल्ली, 28 मई . भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच मनोलो मार्केज़ ने बुधवार को थाईलैंड के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच के लिए भारतीय टीम का चयन किया.
कोलकाता में 19 मई से चल रहे प्रशिक्षण कैंप में शामिल सभी 28 खिलाड़ी थाईलैंड के लिए यात्रा करेंगे. इसमें बिना अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले खिलाड़ी निखिल प्रभु, ऋतिक तिवारी, गुरमीत सिंह और सुहैल अहमद भट भी शामिल हैं. भारतीय टीम बुधवार शाम थाईलैंड के लिए रवाना होगी, जबकि यह फ्रेंडली मैच 4 जून को खेला जाएगा. थाईलैंड दौरे के बाद भारत टीम एशियाई कप 2027 के क्वालीफायर के तीसरे राउंड के मैच के लिए हांगकांग जाएगी, जो 10 जून को होगा.
थाईलैंड फ्रेंडली के लिए भारत टीम:
गोलकीपर: ऋतिक तिवारी, विशाल कैथ, गुरमीत सिंह, अमरिंदर सिंह.
डिफेंडर: नाओरेम रोशन सिंह, राहुल भेके, चिंगलेंसाना सिंह कोंशाम, अनवर अली, बॉरिस सिंह थांगजाम, संदेष झींगन, आशिष राय, सुभाषिश बोस, मेहताब सिंह, अभिषेक सिंह टेकचाम.
मिडफील्डर: सुरेश सिंह वांगजाम, महेश सिंह नाओरेम, आयुष देव छेत्री, उदांता सिंह कुमाम, ललेंगमाविया राल्टे, लिस्टन कोलाको, आशिक कुरुनियान, ब्रैंडन फर्नांडिस, निखिल प्रभु.
फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, एडमंड लालरिंदिका, मनवीर सिंह, सुहैल अहमद भट, लल्लियांजुला छांगटे.
—————
दुबे
You may also like
शेयर बाजार की उड़ान: सेंसेक्स नए शिखर की ओर अग्रसर
UP: पड़ौसी युवक से संबंध बना रही थी सास, तभी बहू की पड़ गई आधी रात में नजर, फिर क्या दोनों के साथ ही एक कमरे....
राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर नया मोड़! गुर्जरों के समर्थन में उतरे जाट, मिलकर करेंगे आन्दोलन
बिहार पुलिस उप-सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर परीक्षा परिणाम घोषित किए
अंतर्राष्ट्रीय उछाल का असर: घरेलू सराफा बाजार में हलचल