इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। हालांकि आज भी लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं यहां पर डीज़ल की औसत कीमत 91.15 रुपए प्रति लीटर है।
कल से लेकर अब तक राजस्थान में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। वहीं देश के चार महानगरों की कीमतों में भी बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77, डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 105.41, डीजल 92.02 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 103.50, डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.90 और डीजल 92.48 रुपए प्रति लीटर है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
PC:zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
हर इंसान की बॉडी ओडर क्यों होती है अलग? जानिए इसके पीछे का कारण
केरल के विपक्ष नेता सतीसन ने पीएम मोदी पर स्वतंत्रता संग्राम का अपमान करने का आरोप लगाया
भुवनेश्वर में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं
भारत में लॉन्च हुआ नया River Indie Gen 3 स्कूटर, भर-भर कर मिलेंगे हाइटेक फीचर्स
बक्सर के डॉ. अरुण कुमार बने विश्व के शीर्ष वैज्ञानिक, कैंसर अनुसंधान में मिले वैश्विक सम्मान