जयपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया में चहेते नेताओं या अपने गुट के नेताओं की सिफारिश करने को लेकर बड़ी बात कही है। प्रदेश में जल्द ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होने वाली है। इस संबंध में अशोक गहलोत ने अब बोल दिया कि जिलाध्यक्षों में कोई नेता पंचायती नहीं करें,मंत्री बनना आसान है ये मुश्किल, किसी गुट का बने सबको साथ लेकर चले।
खबरों के अनुसार, तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि हाईकमान चाहता है जिलाध्यक्षों पर निष्पक्ष होकर असली फीडबैक हमारे पास आए। वह तभी आएगा जब कोई नेता पंचायती नहीं करें, पर्यवेक्षकों से सिफारिश नहीं करे। उन्होंने ये भी बोल दिया कि किसी भी गुट का जिलाध्यक्ष बने वो सभी को साथ लेकर चले।
आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से जल्द ही 48 जिलों के जिलाध्यक्ष को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने पैनल तैयार कर लिया है। नए जिलाध्यक्षों का ऐलान नवंबर में किए जाने की संभावना है।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

योगी सरकार के सहयोग से रोजमर्रा की चुनौतियों को विकास के अवसर में बदल रहे ग्रामीण

2030 तक खत्म हो जाएंगी ये टेक्नोलॉजी, आज रोजमर्रा में करते हैं इस्तेमाल पर जल्द मिट जाएगा नामोनिशान

पीवीएल 2025: मुंबई मेटियर्स पर शानदार जीत के साथ बेंगलुरु टॉरपीडोज सीजन 4 की विजेता बनी

दुनिया में नाई होते ही नहीं हैं बाल कटवाने गए शख्स` ने ऐसा क्यों बोला?

गोरखपुर सांसद रवि किशन का दावा, 'बिहार की जनता को नीतीश कुमार पर भरोसा'




