Next Story
Newszop

Birthday Special: अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में दर्ज हैं ये तीन बड़े रिकॉर्ड, टूट पाना नहीं है आसान

Send Push

खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज आर अश्विन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 17 सितंबर 1986 को हुआ था। आर अश्विन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। 18 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके आर अश्विन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। इनका टूटना आसान नहीं होगा।

आज हम आपको आर अश्विन के तीन रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अश्विन टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले स्पिनर हैं। उन्होंने 66वें टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की थी। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

वहीं अश्विन अलग-अलग कैलेंडर वर्ष में भारत की ओर से सर्वाधिक बार 50 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन ने साल 2015, 2016, 2017 और 2021 में 50 से ज्यादा विकेट झटके अपने नाम किए थे। अश्विन के नाम इनके अलावा भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now