इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी दोनों ईंधनों की पुरानी कीमत ही बरकरार है।
गुलाबी नगर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर है। कल भी इसकी इतनी ही कीमत थी। वहीं आज यहां पर डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं देश के प्रमुख शहरों में भी आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि राजस्थान में लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को लम्बे समय से बड़ी राहत नहीं दी है। देश में आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। लोगों केा दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी आने का इंतजार है।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
भोपाल-इंदौर समेत 39 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
जोधपुर में अवैध पटाखों का बड़ा भंडाफोड़! 117 कार्टन फिर हुए बरामद, मुख्य आरोपी यासीन पर शिकंजा कसना शुरू
आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स टीम से फिर जुड़े फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स
Walton Goggins और Aimee Lou Wood के बीच रोमांस की अफवाहें: पत्नी ने दी प्रतिक्रिया
एंजेलिना जोली ने कांस फिल्म महोत्सव में अपने लुक से सबको किया मंत्रमुग्ध