इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बेहद खास महत्व रखता है। इस साल माता के भक्त यह पर्व 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएंगे। नवरात्रि के नौ दिनों का इंतजार गरबा और डांडिया लवर्स को भी रहता है। पारंपरिक रंग-बिरंगी चनिया चोली में लोग संगीत और नृत्य के शानदार उत्सव का आनंद लेते हैं। ऐसे में आज जानेंगे कि भारत के किन शहरों में गरबा का आनंद लिया जा सकता हैं और घूमा जा सकता है।
अहमदाबाद (गुजरात)
गरबा की राजधानी कहलाने वाला गुजरात शहर नवरात्रि के दौरान पूरी तरह से बदल जाता है। कई स्थानों पर भव्य गरबा नाइट्स आयोजित की जाती हैं। सड़कें नृत्य का मैदान बन जाती हैं, और पारंपरिक गुजराती संगीत पर हजारों लोग थिरकते हैं।
वडोदरा
गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध, वडोदरा शहर में यूनाइटेड वे ऑफ बड़ोदा गरबा महोत्सव दुनिया का सबसे बड़ा गरबा आयोजन है, जो लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। आप यहां भी आ सकते हैं, रात में गरबा का आनंद ले सकते हैं और दिन में आप घूम सकते है।
pc- bansalnews.com
You may also like
आरटीई दाखिला विवाद मामला: संयुक्त अभिभावक संघ ने किया शिक्षा मंत्री के पुतले का दहन
चार अक्टूबर को 'आखर' में लेखक डॉ राजेश कुमार व्यास होंगे रूबरू
लिव-इन पार्टनर ने की शादी की डिमांड तो गुस्से में शख्स ने कर दी मासूम बेटे की हत्या
YouTube और Google के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या राय! माँगा करोड़ों का हर्जाना, जानिए क्या है पूरा विवाद
15 से 35 की उम्र वाले जरूर` जाने ये बातें, वरना बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे