इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की और भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। खबरों की माने तो प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
दिसंबर में आ सकते हैं भारत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 5 दिसंबर को भारत आने की संभावना है। पुतिन नई दिल्ली में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान पुतिन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।
अभी फाइनल नहीं हैं दौरा
खबरों की माने तो अभी यह तय नहीं है कि राष्ट्रपति पुतिन एक दिन के लिए भारत आएंगे या उनका दौरा दो दिनों का होगा। उनकी यात्रा से पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नवंबर में भारत आएंगे और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करेंगे। भारत और रूस के बीच हर साल शिखर वार्ता होती है। अब तक दोनों देशों के बीच 22 वार्ताएं हो चुकी हैं। पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी मॉस्को गए थे, जबकि पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आए थे।
pc- english.bombaysamachar.com
You may also like
Harleen Deol के उड़ गए तोते, Nonkululeko Mlaba ने स्पेशल बॉल डालकर गिराए स्टंप्स; देखें VIDEO
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
राज्य में दो नवंबर से शुरू हो सकता है विशेष गहन पुनरीक्षण, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उठाए गंभीर सवाल
2050 तक देश में हो जाएंगे 3 करोड़ कैंसर मरीज, जानें देश के लिए कैसे बढ़ रही मुश्किल?
IGMCRI में नर्सिंग ऑफिसर की बंपर भर्ती, 223 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन!