इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र के लालेमऊ गांव में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। यहां बीती रात घर के बरामदे में सो रही एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। मां की नींद खुली और बेटी को पास न पाकर पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार ने गांव के तीन युवकों पर लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने का गंभीर आरोप लगाया है।
आधी रात में हो गई गायब
पीड़ित परिवार के अनुसार यह घटना 25 अक्टूबर की देर रात की है। पीड़िता की मां घर के अंदर सो रही थीं जबकि उनकी 13 वर्षीय बेटी दो बुजुर्ग परिजनों के साथ घर के बाहर बरामदे में लेटी थी। रात करीब ढाई बजे जब मां की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बेटी वहां नहीं है। खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो उन्होंने तुरंत अपने पति को घटना की जानकारी दी। कुछ लोगों से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों ने गांव के रहने वाले 3 लड़कों पर बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है।
पुलिस क्या कह रही
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है।
pc- deccanchronicle.com
You may also like
 - बिना हीटर खाना कैसे गर्म करता है माइक्रोवेव? 90% लोग नहीं जानते होंगे इस कमाल टेक्नोलॉजी का राज
 - 20 दिन में चिकनी खोपड़ी पर उगेंगे बाल! इस देश के वैज्ञानिकों का दावा, 'गंजेपन का करेंगे परमानेंट इलाज'
 - Jharkhand by-poll: घाटशिला उपचुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पांच नेताओं ने थामा JMM का दामन
 - पुतिन-जिनपिंग देंगे जवाब... ट्रंप के तत्काल परमाणु बम परीक्षण करने का ऐलान बन सकता है दुनिया के तबाही की वजह, जानें खतरा
 - IND vs AUS : मेलबर्न में कंगारुओं का तूफ़ान! मात्र 50 रन में टीम इंडिया के गिरे 5 विकेट, अभिषेक शर्मा बने संकटमोचक





