रवा अप्पम बनाने की विधि
हेल्थ कार्नर: आज हम आपको एक आसान और त्वरित रवा अप्पम बनाने की विधि बताएंगे। यह व्यंजन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
आवश्यक सामग्री:
इंस्टेंट रवा मिक्स - 1/2 कप
दही - 1/4 कप
पानी - 1/2 कप
प्याज - 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
तेल - 1 छोटा चम्मच
विधि:
एक बाउल में इंस्टेंट रवा मिक्स, दही और बारीक कटी प्याज डालकर अच्छे से मिलाएं। अब धीरे-धीरे इसमें पानी मिलाते हुए लगातार चलाते रहें। इसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
अब गैस पर अप्पम पॉट रखें और उसे तेल से ग्रीस करें। फिर सभी खानों में एक से डेढ़ चम्मच तैयार मिश्रण डालें।
इसे 5 मिनट तक ढककर पकाएं। फिर इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी 5 मिनट तक ढककर पकाएं ताकि यह पूरी तरह से पक जाए।
आपका रवा अप्पम तैयार है। इसे नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।
You may also like
दक्षिण कोरिया में वित्तीय कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पक्ष में डाले वोट, वेतन वृद्धि की मांग
विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा से आम आदमी पार्टी ने बनाई दूरी, जल्द कर सकती है बड़ी कार्रवाई
नागपुर आयुध कारखाने के पूर्व डीजीएम पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया
मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल हाेने पर PM Modi ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा-बिहार में कुछ दिनों पहले...
`आयुर्वेदिक` डॉक्टर ने बताया कब्ज को जड़ से खत्म करने का अचूक नुस्खा, इस चूर्ण को खाने से हमेशा साफ रहेगा पेट