How Long Does Roti Take to Digest: यह सिर्फ एक शब्द नहीं,बल्कि भारतीय थाली की जान है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक,गरमागरम फूली हुई रोटी के बिना हमारा भोजन अधूरा सा लगता है। यह हमारे लिए सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं,बल्कि हमारी संस्कृति और अपनेपन का प्रतीक है। दाल-सब्जी के साथ मिलकर यह एक परफेक्ट और पौष्टिक भोजन बन जाती है।लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस रोटी को आप रोज खाते हैं,उसे पचने में कितना समय लगता है?और क्या हर तरह की रोटी एक जैसी होती है?सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, "सिर्फ आटे के पोषक तत्व ही नहीं,बल्कि यह जानना भी बहुत जरूरी है कि वह कितनी जल्दी या धीरे पचती है।"मौसम और आपके शरीर के हिसाब से सही रोटी चुनना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए,आज जानते हैं7अलग-अलग तरह की रोटियों के पचने का समय और उन्हें खाने का सबसे सही मौसम।1.गेहूं की रोटी (आम रोटी)पचने में समय: 2से3घंटेकब खाएं:इसे आप हर दिन,हर मौसम में खा सकते हैं। यह रोजाना के लिए बेस्ट है।फायदा:यह पेट को भरा हुआ महसूस कराती है,लेकिन भारीपन नहीं आने देती।2.ज्वार की रोटीपचने में समय: 2घंटेकब खाएं:गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन!फायदा:इसकी तासीर ठंडी होती है,इसलिए यह गर्मियों में पेट को ठंडा और हल्का रखती है।3.बाजरे की रोटीपचने में समय: 3से4घंटेकब खाएं:सर्दियों का सुपरफूड!फायदा:इसकी तासीर गर्म होती है,जो सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्मी देती है। लेकिन ध्यान दें,इसे पचने में समय लगता है,इसलिए ज्यादा खाने पर गैस की समस्या हो सकती है।4.रागी (मंडुआ) की रोटीपचने में समय: 2.5से3घंटेकब खाएं:दिन के समय खाना सबसे अच्छा होता है। रात में यह कुछ लोगों को भारी लग सकती है।फायदा:कैल्शियम से भरपूर,हड्डियों के लिए बहुत अच्छी और वजन कंट्रोल करने में भी मददगार है।5.चावल के आटे की रोटीपचने में समय: 1से1.5घंटे (सबसे जल्दी पचने वाली)कब खाएं:गर्मियों में या जब आपका पेट खराब हो। यह बच्चों और कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए परफेक्ट है।फायदा:यह बहुत ही हल्की होती है और बहुत जल्दी पच जाती है।6.मक्के की रोटीपचने में समय: 3से4घंटेकब खाएं:सर्दियों की शान!खासकर सरसों के साग के साथ।फायदा:शरीर को ऊर्जा और गर्मी देती है,लेकिन इसे पचने में भी काफी समय लगता है। इसलिए इसे रोज-रोज खाने से बचना चाहिए।तो अगली बार जब आप अपनी थाली में रोटी परोसें,तो एक पल के लिए सोचिएगा कि क्या यह रोटी आज के मौसम और आपके पेट के लिए सबसे सही है?सही चुनाव आपको स्वाद के साथ-साथ सेहत भी देगा।
You may also like
मंच ने छठ महापर्व पर 200 वतियों में बांटा पूजन सामग्री
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
जिला कारागार में बड़ी संख्या में पहुंचीं बहनों ने किया बंदी भाइयाें का टीका
वाराणसी: भगवान चित्रगुप्त की जयंती काे कायस्थ समाज ने उत्साह के साथ मनाया, कलम दवात का पूजन
सोनम वांगचुक पर एनएसए मामले में गुरूवार को होगी जेल में सुनवाई