Next Story
Newszop

लोहे की कढ़ाई में एक रात पहले भीगा दो मेहंदी, बस 3 चीजे मिलाने से कोयले से काले होंगे बाल, भारती ने बताया नुस्खा

Send Push
सफेद बाल की प्रक्रिया पूरी तरह से नेचुरल होती है। अगर ये प्रक्रिया सही समय से शुरू हुई है, तो इसे बुढ़ापा कहते हैं। अब बुढ़ापा आना सभी को है। मगर लोग इस स्थिति से बचने की कोशिश में जुटे रहते है। यहां बचने से हमारा मतलब ये नहीं है कि लोग जादू से अपनी बढ़ती उम्र को रोक देंगे और बुढ़ापा आएगा ही नहीं। ऐसा, तो खैर अब फिल्मों की काल्पनिक दुनिया में भी नहीं दिखाया जाता है। अब बात चाहे कोई भी हो, असल मुद्दा ये है कि अगर आपके बाल उम्र से पहले ही सफेद हो रहे हैं, तो क्या किया जाए?
आप कहेंगे कि इसमें अलग से क्या ही करना है, पार्लर या सैलून जाओ और बालों को अच्छी तरह से रंगवा लो। इससे एक भी सफेद बाल नहीं दिखेगा। साथ ही, आप ट्रेंड के हिसाब से अपने बालों को अलग रंग भी करवा लेंगे। अब बालों को कलर करवाना भले ही इंसान को कूल लग सकता है। मगर आप इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं कि कलर करवाने से बाल पूरी तरह डैमेज हो जाते हैं।
भारती सिंह ने बताया बेहतरीन नुस्खा image

जी हां, हेयर कलर सुनने में भले ही किसी की भी जिंदगी का बोल्ड मूव लग सकता है। मगर इससे बालों की सिर्फ बैंड ही बजती है। बता दें कि हेयर कलर में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को कमजोर बना देते हैं। इसके अलावा, हेयर कलर करवाने के लिए पार्लर जाना पड़ता है।

इसके लिए आपको 500 रूपए फुकने पड़ जाते हैं, जिससे बालों को फायदा की जगह हो भी नुकसान ही रहा है। ऐसे में आप लाफ्टर क्वीन के बताए बेहतरीन घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।


भारती ने क्या कहा? image

बता दें कि भारती सिंह ने इस बेहतरीन घरेलू नुस्खे की जानकारी अपने पॉडकास्ट वीडियो में दी है। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस श्रीति झा को बालों को नेचुरली काला करने का नुस्खा बताया था। उन्होंने कहा की मैं इन रंगों का इस्तेमाल नहीं करती। मैं लोहे की कढ़ाई में घी मिलाने वाली इंसान हूं। इसके बाद भारती ने अपने बालों को काला करने वाले बेहतरीन नुस्खे के बारे में बताया है।

उन्होंने कहा कि बालों को काला करने वाले इस नुस्खे को अपनाने से बाल लाल नहीं, बल्कि काले नजर आएंगे। यही कारण है कि वो बालों में मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी कोयले जैसे काले बाल चाहते हैं, तो मेहंदी का जिस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।


नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री image
  • लोहे की कढ़ाई
  • मेहंदी पाउडर
  • कॉफी का पानी
  • सफेद अंडा

(नोट: सामग्री की मात्रा बालों के हिसाब से तय करें)


नुस्खा बनाने की विधि image

इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस एक लोहे की कढ़ाई में मेहंदी पाउडर को भिगोकर रखें। आपको इस पाउडर को भिगोने के लिए कॉफी के पानी का इस्तेमाल करना है। इसके बाद मिश्रण में सफेद अंडा मिलाएं। इसे कम से कम रात भर के लिए भिगोकर रखे रहने दें।

इसके बाद अगले दिन सुबह उठकर आपको मेहंदी का लेप बालों में लगा लेना है। इसे आम मेहंदी की तरह कुछ देर लगाकर रखें। इसके बाद आपको अपना सिर धो लेना है। आइए सामग्री से होने वाले फायदे जान लेते हैं।


मेहंदी पाउडर के फायदे image

हम सभी जानते हैं कि बालों को काला करने के लिए मेहंदी कितनी जरूरी होती है। ये बालों को रंगने का बेहतरीन आयुर्वेदिक तरीका है। इससे स्कैल्प को भी ठंडक मिलती है। साथ ही, अगर आप लोहे की कढ़ाई में इसे भिगोकर रखते हैं, तो ये आपके बालों को लाल नहीं काला ही करेगी।


बालों को काला करने के लिए टिप्स​

https://www.youtube.com/shorts/p_EH36cI8tk


कॉफी का पानी इस्तेमाल करें image

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, कॉफी या इसके पानी को मेहंदी के साथ मिलाकर बालों को काले रंग का शेड दे सकते हैं। इससे बालों में नेचुरल चमक आती है।


सफेद अंडे का करें इस्तेमाल image

बता दें कि अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन होता है। इससे बालों को पोषण मिलता है। साथ ही, बाल सिल्की-स्मूथ और स्ट्रांग बन जाते हैं। ये नुस्खा बालों को कोयले की तरह काला बनाने में मदद कर सकता है।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से यूट्यूब पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now