कृष्णानगर : पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में शनिवार को एक रिसेप्शन हुआ। इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। यह रिसेप्शन पार्टी थी महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा के शादी की। इसका आयोजन करीमपुर रेगुलेट मार्केट खेल मैदान में किया गया। बीजेपी ने महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा पर निजी समारोह के लिए सरकारी संपत्ति का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल (बीजेडी) नेता पिनाकी मिश्रा ने बर्लिन में एक निजी समारोह में शादी की थी। यह शादी 30 मई को हुई था। विवाह के बाद, बंगाल में मोइत्रा का पहला सार्वजनिक विवाह समारोह शनिवार रात करीमपुर में आयोजित किया गया। मोइत्रा ने 5 अगस्त को दिल्ली में एक स्वागत समारोह दिया था।
8000 लोगों के आने का दावाकरीमपुर रेगुलेटेड मार्केट ग्राउंड में शनिवार शाम आयोजित इस सार्वजनिक समारोह में मंत्रियों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों सहित लगभग 8000 मेहमानों ने भाग लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता कृष्णु सिंघा ने आरोप लगाया कि इस भव्य समारोह के लिए सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा हुई।
बीजेपी नेता ने कहा कि आपको ढेर सारी शुभकामनाएं महुआ मोइत्रा। लेकिन एक सवाल है- डिनर पार्टी में 6,000 से ज़्यादा लोगों को बुलाया गया था। करोड़ों की लागत से पूरे मैदान को पंडालों और लाइटिंग से सजाया गया है। बहुत बढ़िया। सभी को खुशियां मनाने का हक़ है। उन्होंने निमंत्रण कार्ड की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें आयोजन स्थल को करीमपुर रेगुलेटेड मार्केट फुटबॉल ग्राउंड दिखाया गया था। उन्होंने सवाल किया कि जब स्थानीय धार्मिक समारोहों को इस मैदान में आयोजन करने की अनुमति नहीं दी गई तो उन्हें निजी समारोह के लिए परमिशन कैसे मिल गई?
बीजेपी ने उठाया सवालकृष्णु सिंघा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से, मैदान के अधिकारियों ने कीर्तन या बाउल मेले जैसे किसी भी धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं दी है। क्यों? सिंघा ने आगे दावा किया कि इस आयोजन के कारण बस सेवाएं बाधित हुईं और उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन एक सांसद की शादी के लिए ऐसा मैदान कैसे उपलब्ध करा सकता है जिसका सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए उपयोग करने की अनुमति नहीं है?
टीएमसी ने आरोपों को 'सस्ती राजनीति' बतायातृणमूल कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए उन्हें राजनीति से प्रेरित बताया। इस कार्यक्रम में शामिल हुए टीएमसी विधायक रुकबानुर रहमान ने कहा कि इस तरह के बेतुके हमले भाजपा के दिवालियापन को दर्शाते हैं। वे एक शादी के रिसेप्शन पर सस्ती राजनीति कर रहे हैं। रहमान ने कहा कि कपल ने सभी आवश्यक परमिशन ली थी। समारोह के लिए व्यक्तिगत रूप से धन मुहैया कराया था। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद के पति, पिनाकी मिश्रा, मेहमानों के साथ बहुत मिलनसार थे। मंत्री उज्ज्वल विश्वास, कई विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित लगभग 6,000 लोग शामिल हुए। हम सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछे सवालमेहमानों या मेज़बानों के खेल के मैदान में पहुंचने से कुछ घंटे पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सजावट करने वालों द्वारा लाइटें, स्टॉल और काउंटर लगाने की भव्य तैयारियां दिखाई गईं। इसके साथ ही कुछ रहस्यमयी पोस्ट भी आए। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग मुख्य रूप से इस बात पर थी कि जब पहले हिंदू धार्मिक आयोजन जैसे हिंदू कीर्तन समारोह और बाउल मेले की अनुमति नहीं थी, तो खेल के मैदान पर एक निजी समारोह की अनुमति क्यों दी गई।
करीमपुर विधानसभा ने मोइत्रा को पहली बार 2016 में विधायक चुना था, उसके बाद वह 2019 में कृष्णानगर लोकसभा से सांसद बनीं। मोइत्रा का करीमपुर में एक घर है।
मेहमानों की सूची में लगभग 8,000 लोग शामिल थे। और उनके रात्रिभोज की तैयारी के लिए, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि बेरहामपुर से दो बसों में लोग आए थे।

You may also like

सरकार अपने ही कागज को नहीं मान रही है... अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, UP SIR को लेकर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

बिहार में 'बाहुबली' घरानों की सीधी जंग! मोर्चे पर दोनों की बीवियां, इस सीट पर तो गजब का टक्कर

कौन हैं ये 'मंत्री' साहिबा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इंगेजमेंट में मिनिस्टर रिवाबा जडेजा को छोड़ रही हैं पीछे

संजू सैमसन ट्रेड हुए तो IPL 2026 में कौन होगा राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान, ये 4 नाम रेस में सबसे आगे

बॉम्बे हाईकोर्ट: वकील पल्लवी पुरकायस्थ हत्याकांड में दोषी को फांसी देने की मांग वाली याचिका खारिज