फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर विवादित मकबरा-मंदिर का मामला तूल पकड़ लिया। दरअसल, बुधवार की देर शाम देव दीपावली पर विवादित स्थल के सामने दर्जनों महिलाएं समूह बनाकर पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थीं, जिन्हें सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इससे नाराज महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। इस मामले में एक नामजद और 20 अज्ञात महिलाओं पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हालांकि, इस दौरान जिद पर अड़ी महिलाओं ने विवादित स्थल की तरफ रुख कर आरती की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एनबीटी ऑनलाइन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
देव दीपावली पर पहुंची थीं महिलाएं
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर रेड्डया मोहल्ला स्थित विवादित धार्मिक स्थल मकबरा-मंदिर पर पुलिस-प्रशासन का सख्त पहरा है। बावजूद इसके शाम करीब 6:00 बजे देव दीवाली पर 20 से अधिक महिलाएं पूजा और आरती के लिए मकबरा स्थल की बैरिकेडिंग तक पहुंचकर महिलाओं ने दूर से ही विवादित स्थल की तरफ चेहरे का रुख कर पूजा-पाठ और आरती की।
पूजा-पाठ करने से मना करने पर आग बबूला हुईं महिलाएं
यह देख ड्यूटी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने ऐसा न करने से रोकने का प्रयास किया और सदर कोतवाली पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल तारकेश्वर राय ने महिलाओं को अपने-अपने घरों में जाकर पूजा-अर्चना करने की बात कही। आरोप है कि इससे नाराज महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस वालों से अभद्रता की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
पूजा-अर्चना करते वीडियो वायरल
वहीं, वीडियो में महिलाएं पूजा-अर्चना करते भी देखी जा सकती हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामले में महिला आरक्षी मंजू सिंह की तहरीर पर एक नामजद और 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
मामला कोर्ट में विचाराधीन, 12 को होगी सुनवाई
बता दें कि विवादित स्थल का मामला सिविल जज सीनियर की अदालत में विचाराधीन है। मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को होनी है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के आह्वान पर बीते 11 अगस्त को शहर के कर्पूरी ठाकुर चौराहे पर भारी हिंदू संगठनों के साथ हजारों की तादाद में भीड़ इकट्ठा हुई थी। इसके बाद वहां से विवादित स्थल पर पहुंचकर तोड़फोड़ कर भगवा झंडा लहराते हुए पूजा-पाठ किया गया था, जिससे दो समुदायों में तनाव हो गया था।
पहले भी 10 नामजद और 160 अज्ञात पर दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट
हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद लोगों के साथ 160 लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद विवादित स्थल की सुरक्षा के लिहाज से पास में ही अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई गई। विवादित स्थल के करीब 20 फीट के इर्द-गिर्द में बैरिकेडिंग की गई है।

You may also like

रूस ने वेनेजुएला को क्या भेज दिया कि सहम गया अमेरिका, अब F-22 से हमले के पहले कई बार सोचेंगे ट्रंप

भाइयों के बीच हुई मारपीट... मथुरा कोर्ट ने दो भाइयों को सुनवाई के दौरान खड़ा रहने की दी सजा, जानिए मामला

Narendra Modi Stadium में हो सकता है T20 World Cup 2026 का फाइनल, अहमदाबाद सहित ये हैं शॉर्टलिस्ट वेन्यू

भोजन ग्रहण करने के नियम बदल देंगे जीवन, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां

राहुल गांधी ने पूरे देश को दिखा दिया कि चुनाव आयोग कैसा काम कर रहा: राशिद अल्वी