नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 5वें नंबर पर बैटिंग करने का मौका मिला। नीतीश अटैक करने के इरादे से मैदान पर उतरे। मौका मिलते ही वह हाथ खोल रहे थे। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वार्रिकन को 103वें ओवर में उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारा। 105वें ओवर में ही नीतीश कुमार रेड्डी ने वैसा ही शॉट खेला। इस बार भी गेंद छक्के के लिए लॉन्ग ऑन बाउंड्री लाइन के बाहर गई।
तीसरी बार बाहर नहीं गई गेंद जोमेल वारिकन के खिलाफ दो ओवर में दो छक्का लगाने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी का आत्मविश्वास बढ़ गया था। उन्होंने 109वें ओवर में भी यही कोशिश की। इस बार गेंद लेंथ सामने सामने की तरफ शॉट खेलने वाली नहीं थी। इसके बाद भी नीतीश ने बल्ला चला दिया। शॉट खेलते ही वह समझ गए लेकिन गेंद बाहर नहीं जाएगी। उनके चेहरे पर निराशा छा गई। मिड ऑन पर जायडेन सील्स ने कैच लपक लिया।
20 पर जीवनदान भी मिला था
नीतीश कुमार रेड्डी ने 54 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौकों के अलावा 2 छक्के मारे। इस पारी के दौरान उन्हें जीवनदान भी मिला। जोमेल वारिकन की गेंद पर ही उनका कैच छूटा। उस समय नीतीश 20 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने मिड ऑफ की तरफ ताकतवर शॉट खेला था। वहां फील्डिंग कर रहे एंडरसन फिलिप्स के हाथ में जाने के बाद गेंद बाहर निकल गई।
एक शतक के अलावा बल्ला शांत
नीतीश कुमार रेड्डी के करियर का यह 9वां टेस्ट है। उन्होंने अभी तक 14 पारियों में बैटिंग की है। उन्होंने 29.69 की औसत से 386 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में उन्होंने 114 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा वह एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं। चार बार वह 40 से 45 के बीच आउट हो चुके। 5 बार वह दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचे हैं। आज उनके पास बड़ी पारी खेलने का मौका था लेकिन चूक गए।

You may also like
ग्रामीण संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हुए खेती एवं पशुपालन व्यवसाय से जुड़े रहना जरुरी
विज्ञान मेले में छात्रा दीवा व्यास का पहला स्थान
दिव्यांग यात्रियों के लिए किराये में 25% से 75% तक विशेष छूट : अब तक जारी हुए 616 दिव्यांग रियायत कार्ड
इधर दूल्हे को कराया इंतजार तो उधर प्रेमी` संग खेत में दुल्हन ने फेरों से पहले कर डाला कांड
अनोखी प्रथा: इस गांव की नई नवेली दुल्हन` को साल में 5 दिन रहना पड़ता है निवस्त्र, जाने आखिर क्यों