अगली ख़बर
Newszop

देश की राजधानी में सुबह-सुबह धांय-धांय... एनकाउंटर में दो बदमाश घायल, दिल्ली पुलिस का ऐक्शन जारी

Send Push
नई दिल्ली: देश की राजधानी एक बार फिर सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस की गोलियों से गूंज उठी। दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद दबोचा है। राजौरी गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस और एक बदमाश के बीच हुई गोलीबारी में बदमाश घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।

वहीं दूसरी तरफ अमर कॉलोनी में दिल्ली पुलिस और हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित अपराधी के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे पहले रविवार को दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने बदरपुर फ्लाईओवर पार्क के पास मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया। एनकाउंटर के दौरान, आरोपी हिमांशु के पैर में गोली लगी। उसके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। हिमांशु एक डिलीवरी बॉय से लूट के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ पहले भी अपहरण और लूट के मामले दर्ज हैं।



दिल्ली में शनिवार सुबह महरौली में भी दिल्ली पुलिस और बदमाश के बीच खतरनाक मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दोनों ओर से 4-4 राउंड फायरिंग की गई थी। इस एनकाउंटर में अपराधी के पैर में गोली लगी थी। आरोपी की पहचान विशाल उर्फ कुकू पहाड़िया के रूप में हुई है। आरोपी पर कई आर्म्स एक्ट के केस चल रहे हैं और अंबेडकर नगर थाना इलाके का रहने वाला था।



इस सप्ताह दिल्ली पुलिस ने बदमाशों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए हैं। इन एनकाउंटर में सबसे चर्चित बिहार के चार बदमाशों का एनकाउंटर रहा। जिसमें रंजन पाठक समेत उसके गैंग के चार बदमाशों को ढेर कर दिया गया।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें