नई दिल्ली: भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद उनको ऑक्शन में किसी ने खरीदा भी नहीं। घरेलू टीम मुंबई के लिए भी खेलने का मौका नहीं मिल रहा था। ऐसे में शॉ ने मुंबई छोड़ महाराष्ट्र के लिए खेलने का फैसला किया। अब रणजी ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने तूफानी अंदाज में शतक ठोक डाला।
सिर्फ 72 बॉल में ठोकी सेंचुरी
रणजी ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र और चंदीगढ़ का मुकाबला चंदीगढ़ में ही चल रहा है। दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 72 बॉल में शतक ठोक डाला। उनका स्ट्राइक रेट 143 का था। शॉ अब भी आउट नहीं हुए हैं और 117 रन बनाकर खेल रहे हैं। पृथ्वी ने अपनी पारी में अब तक 18 चौके और 1 छक्का लगाया है।
बता दें कि यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास की छठी सबसे तेज सेंचुरी है। बता दें कि पृथ्वी शॉ पहली पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन, दूसरी पारी में उन्होंने अच्छा दमखम दिखाया।
रणजी ट्रॉफी की शुरुआत नहीं हुई थी अच्छी
पृथ्वी शॉ ने पिछले हफ्ते केरल के खिलाफ अपनी पहली पारी में शून्य पर आउट होकर रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत बेहद निराशाजनक की थी। हालांकि, इसके बाद शॉ ने अर्धशतक लगाकर दूसरी पारी में वापसी की। पृथ्वी शॉ ने 20 महीने बाद शतक लगाया है, इससे पहले उन्होंने मुंबई के लिए फरवरी 2024 में शतक लगाया था। पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अब तक अपने करियर में 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मुकाबला भी खेला है। शॉ ने अपने इंटरनेशनल करियर में एकमात्र शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर लगाया था।

You may also like

उज्जैन के महाकाल मंदिर में VIP भक्तों की LIVE मॉनिटरिंग, तीन जगह चेक हो रहा प्रोटोकॉल

छठ से देवोलीना भट्टाचार्जी को इतना लगाव क्यों? एक्ट्रेस ने बताई एक साल बाद की इच्छा

किसी एक विशेष कंपनी में निवेश करने के लिए सरकार ने नहीं डाला कोई दबाव : एलआईसी के पूर्व शीर्ष अधिकारी

डिजिटल गिरफ्तारी मामलों की जांच CBI को सौंप सकता है सुप्रीम कोर्ट

28 October 2025 Rashifal: इन जातकों के लिए आर्थिक मामलों के हिसाब से शुभ रहेगा दिन, जान लें आप