नई दिल्ली: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग मे इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया है। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। पहले प्रयास में 88.44 मीटर भाला फेंकने के बाद उनका दूसरा राउंड फाउल रहा। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं। 89.94 इससे पहले था बेस्टटोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल है। इसके बाद भी वह अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो नहीं मार पाए थे। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 89.94 मीटर का था।
You may also like
बिहार के गया शहर का नाम बदला, अब 'गया जी' नाम से जाना जाएगा, नीतीश कैबिनेट का फैसला
नेपाल दौरे पर भारतीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री सहित अन्य से मुलाकात
मौखिक परीक्षा के नाम पर छेड़छाड़, प्रोफेसर गिरफ्तार
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मंत्रिस्तरीय वार्ता शनिवार से, गोयल करेंगे अगुवाई
उपद्रवी हुए बेकाबू, पुलिस ने छोड़े अश्रु गैस के गोले व भांजी लाठिया