अगली ख़बर
Newszop

छठ पूजा से पहले मौसम में बड़ा बदलाव, पटना सहित 18 शहरों का कुछ ऐसा रहेगा तापमान, जानिए डिटेल

Send Push
पटना: पछुआ हवाओं के कारण राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई ख़ास बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सुबह और शाम में हल्की ठंड का असर बना रहेगा। पटना समेत गंगा के किनारे और तराई क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप खिलने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।


पटना का तापमान

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोतिहारी में सबसे ज़्यादा 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत 18 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बाकी जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पटना और आसपास के इलाकों में सुबह और शाम हल्की ठंड का असर जारी रहा। दिन में धूप खिलने से मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह से एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।


अगले कुछ दिनों का हाल

अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ हल्की ठंड का असर जारी रहेगा। पटना : अधिकतम 33.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस, गया: अधिकतम 32.4°C, न्यूनतम 22.2°C दर्ज किया गया है। भागलपुर: अधिकतम 33.2°C, न्यूनतम 23.8°C का दर्ज किया गया है। ध्यान रहे कि छठ से पहले मौसम में बदलाव होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। मौसम में ठंड होगी। तापमान में गिरावट होने से व्रतियों को व्रत करने में आसानी होगी। बिहार मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें