बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद और दहेज प्रताड़ना के आरोपों से आहत एक बीएसएफ जवान राहुल (28) ने शनिवार दोपहर अपने डेढ़ साल के बेटे प्रणव को सीने से लगाकर गंगा बैराज पुल से छलांग लगा दी। इससे पहले उसकी पत्नी ने भी पांच दिन पहले गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। पांच दिनों के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। वहीं, पत्नी के परिजनों ने इस मामले में पति और परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राहुल टैक्सी से गंगा बैराज पुल के गेट नंबर 17 पर पहुंचा। उसने पहले अपनी चप्पलें उतारी। उसके पास अपने मोबाइल को नीचे रख दिया। इसके बाद अपने बेटे को सीने से लगाकर पुल की रेलिंग पर चढ़ा और उफनती गंगा में कूद गया। यह दृश्य देख टैक्सी चालक और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते। इससे पहले ही वह धारा में समा गया। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
आइडेंटिटी कार्ड से हुई पहचानआइडेंटिटी कार्ड से पता चला कि युवक नजीबाबाद की वेद विहार कॉलोनी का निवासी और बीएसएफ का जवान है। जानकारी के मुताबिक, राहुल की पत्नी मनीषा से उसका प्रेम विवाह तीन साल पहले हुआ था। कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने लगी। इसी बीच राहुल अहमदाबाद में तैनात रहते हुए मार्च में छुट्टी पर आया था। उसने तबीयत बिगड़ने पर छुट्टी बढ़ा ली थी।
पांच दिन पहले विवाद के बाद पत्नी मनीषा ने गंगा में छलांग लगा दी थी। उसकी अब तक तलाश जारी है। इस बीच मनीषा के परिजनों ने राहुल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पत्नी के गम और आरोपों से आहत होकर ही राहुल ने यह कदम उठा लिया है।
एसपी ने दी जानकारीएसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि जवान और उसके बेटे की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने घटना को बेहद संवेदनशील मानते हुए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस घटना ने चर्चा बढ़ा दी है। प्रेम विवाह के बाद विवाद और फिर पत्नी के गंगा में कूदने को इस घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है।

You may also like
एक भूल से लड़के की लग गई 'लॉटरी, विराट कोहली और एबीˈ डिविलियर्स के आने लगे कॉल
इतिहास के पन्नों में 25 अगस्तः तेजिंदर पाल सिंह तूर ने जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत रचा इतिहास
बिहार को बड़ी सौगात! दिल्ली-पटना के बीच चल सकती है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, छठ-दिवाली पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें भी
एलन मस्क का नया प्लान, Macrohard से मिलेगी Microsoft को टक्कर?
बवासीर के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए एक बार इसˈ पोस्ट को ज़रूर पढ़ें पोस्ट शेयर करना ना भूले