नई दिल्ली: समयपुर बादली इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रोड किनारे अपने 14 महीने के मासूम बच्चे को लेकर खड़ी मां को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटे दोनों जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया।
आरोपी कार चालक गिरफ्तार
हादसे की जानकारी मिलने पर लोकल पुलिस पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। समयपुर बादली थाना पुलिस ने कार चला रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार को भी जब्त किया है। डीसीपी हरेश्वर स्वामी के मुताबिक 14 महीने के मृत बच्चे की पहचान रौनक के तौर पर हुई है।
शाम के समय हुआ हादसा
हादसा रविवार शाम करीब 4 बजे समयपुर बादली थाना इलाके का है। पुलिस को इस संबंध में कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल बालाजी नर्सरी, राज विहार सिरसपुर रोड पर पहुंची। जहां पता चला कि एक कार ने सड़क किनारे मां के साथ खड़े 14 महीने के रोंद दिया। मासूम बच्चे को नजदीकी बुराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राज विहार इलाके में रहता है पीड़ित परिवार
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चा रौनक अपने परिजनों के साथ राज विहार इलाके में रहता था। माता-पिता मूल रूप से बिहार सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। पिता मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। आंखों के सामने अपने लाडले बच्चे की मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है।
एलएलबी की पढ़ाई कर रहा आरोपी
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। समयपुर बादली थाना पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर जिस आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सेक्टर-18, रोहिणी निवासी 20 वर्षीय समर चौधरी के रूप में हुई है। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है।
लापरवाही के कारण हुआ हादसा
पुलिस घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर हादसे के कारणों को समझने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि रास्ता खराब होने की वजह से कार चला रहा युवक कंट्रोल खो बैठा था। सड़क किनारे मां के साथ खड़ा मासूम रौनक कार की चपेट में आ गया। फिलहाल पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

You may also like

4000 रुपएˈ प्रति लीटर का काला पानी पीते हैं विराट कोहली, जाने क्या है इसकी खासियत﹒

एक गाँवˈ के एक जमींदार ठाकुर बहुत वर्षों से बीमार थे। इलाज करवाते हुए कोई डॉक्टर कोई वैद्य नहीं छोड़ा कोई टोने टोटके करने वाला नहीं छोड़ा। लेकिन कहीं से भी थोड़ा सा भी आराम नहीं आया ! एक संत जी गाँव में आये उनके दर्शन करने वो ज़मींदार भी वहाँ गया और उन्हें प्रणाम किया। उसने बहुत दुखी मन से कहा – महात्मा﹒

बाम औरˈ दवा की नहीं पड़ेगी जरूरत, स्वामी रामदेव ने बताया कमर दर्द से छुटकारा पाने का रामबाण नुस्खा, कर लें ये सिंपल काम

आश्रम में निराश्रितजनों के बीच हुआ कंबल का वितरण

कांग्रेस के आदिवासी सलाहकार परिषद की सूची में रामेश्वसर और सुखदेव सहित कई नेताओं के नाम शामिल