नई दिल्लीः मॉनसून की विदाई समय से पहले होने की संभावना थी। अब अगले हफ्ते के मध्य में बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत मौसम प्रणाली बनने से इसके टलने की संभावना है। इस सिस्टम की वजह से 28 से 30 सितंबर के बीच एक बार फिर राजधानी में बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से मॉनसून जाने में देरी होगी। 2015 से ही मॉनसून अपने समय से देरी से विदा हुआ है। इस बार भी यह सिलसिला कायम रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार अगले हफ्त के मध्य में बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत मौसम प्रणाली बनने की संभावना है।
28 से 30 सितंबर के बीच हो सकती है बारिशयह सिस्टम पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान तक पहुंचेगा। सितंबर के आखिर में अगर यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस से टकराता है तो 28 से 30 सितंबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से बारिश हो सकती है। 2024 में मॉनसून 2 अक्टूबर को, 2023 में 30 सितंबर को विदा हुआ था। बीते दस सालों में 2019 में 10 अक्टूबर को मॉनसून विदा हुआ था। यह मॉनसून की सबसे लेट विदाई थी।
मौसम शुष्क और गर्म रहेगावहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 51 से 89 प्रतिशत रहा। पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा। तेज धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। इसके बाद 23 से 26 सितंबर के बीच भी आसमान साफ रहेगा। 27 सितंबर से आंशिक बादल छा सकते हैं। स्काईमेट के अनुसार मौसम का रुख अब बदल गया है। अगले चार से पांच दिन तक सतही हवाएं तेज चलेंगी। मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर रहा सामान्यप्रदूषण का स्तर बीते 10 दिनो से सामान्य स्तर पर ही बना हुआ है। रविवार को भी यह सामान्य स्तर पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई रविवार को 127 रहा। पूर्वानुमान के अनुसार 22 से 24 सितंबर तक प्रदूषण का स्तर सामान्य रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह सामान्य ही रह सकता है। रविवार को हवाओं की गति 12 से 20 किमी प्रति घंटे रही। सोमवार को इनकी गति 10 से 20 किमी प्रति घंटे, मंगलवार को 10 से 25 किमी प्रति घंटे और बुधवार को 15 से 25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

You may also like
ऑपरेशन 'अमानत' के तहत यात्रियों की छूटी वस्तुएं आरपीएफ ने लौटाई
Emmanuel Macron's Car Stopped By Police In America : अमेरिका में पुलिस ने रोक दी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की गाड़ी, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को लगा दिया फोन, जानिए फिर क्या हुआ
एकता कपूर कलयुग की मीरा हैं` 49 की होने के बावजूद इस एक्टर की वजह से आज तक नहीं की शादी
'राइज एंड फॉल': भड़के नयनदीप ने धनश्री और अरबाज पर लगाया राजनीति करने का आरोप
जीएसटी में बदलाव देश को विकसित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा: रणबीर गंगवा