आज का मौसम 4 नवंबर 2025: देश में मानसून भले समाप्त हो गया हो लेकिन कई राज्यों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 4 नवंबर को एक बार फिर से 12 राज्यों में तूफानी बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। खास कर उत्तर पूर्वी राज्यों में आसमानी आफत लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी। वहीं, इस बारिश के चलते अन्य राज्यों में भी तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली, यूपी और बिहार में भी अब पारा तेजी से नीचे गिर रहा है। सुबह-सुबह धुंध लोगों को परेशान कर रही है। तो चलिए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा..
इन 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। गुजरात, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 5 नवंबर तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 4 नवंबर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 40–50 किमी/घंटा तक हो सकती है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक आसमान में आंशिक बादल छाया रह सकता है। देर रात और सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं प्रदूषण आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी बढ़ाने वाला है। कई स्थानों पर एक्यूआई 300 के पार जा सकता है। दिल्ली वालों को बारिश का इंतजार है ताकि प्रदूषण पर कंट्रोल किया जा सके।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में आए गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर खत्म हो गया है। इसके बाद, प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे का असर दिख सकता है। 4 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 5 और 6 नवंबर को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में यहां ठिठुरन बढ़ने की आशंका जताई गई है। इस बीच 4 नवंबर की शाम में चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
बंगाल में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 4 नवंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, राज्य में मोंथा तूफान का असर समाप्त हो गया है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।

You may also like

भोपालः राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

मप्रः किसानों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली कंपनी कृत संकल्पित

मुगलों द्वारा भारत लाई गई 8 प्रसिद्ध व्यंजन

Kantara: Chapter 1 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 204 करोड़ का आंकड़ा पार किया

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी