Next Story
Newszop

मई में कैसे दिख गई मॉनसून की झलक, राजधानी दिल्ली में क्यों हुई इतनी तेज बारिश, मौसम विभाग ने बताया

Send Push
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मई के महीने में जहां राजधानी में भीषण गर्मी और लू चलती है, वहीं इस बारिश ने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। दिल्ली के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियल तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। सुबह साढ़े 8 बजे तक शहर में 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में जलभराव हो गया और रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई। मौसम विभाग ने बताया कि अचानक दिल्ली के मौसम में इतना बदलाव कैसे आया। अचानक कैसे बदला मौसम का मिजाज?दिल्ली में अचानक खराब हुए मौसम को लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने इसकी वजह बताई है। आईएमडी का कहना है कि भारी बारिश और तेज हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और हवा के मिलने के कारण हुईं। निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर एक अनुकूल सिनॉप्टिक पैटर्न के कारण यह और भी तेज हो गया।मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय में ऐसी घटनाएं कम होती हैं। लेकिन यह जलवायु पैटर्न को दर्शाती हैं। मई की गर्मी से अचानक राहत मिलना अच्छा है, लेकिन यह मौसम के बदलते मिजाज की याद दिलाता है। IMD ने जारी किया था अलर्टमौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी थी। लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई थी। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन जलभराव से कई लोगों को परेशानी भी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। तेज आंधी-बारिश के बाद गिरा पाराबता दें कि शुक्रवार सुबह दिल्ली में अचानक मौसम बदल गया। सुबह करीब 5 बजे तेज हवाएं चलने लगीं। हवा की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। यह तेज हवा लगभग एक घंटे तक चली, जिससे लोग हैरान रह गए। आईएमडी के अनुसार, पालम में 74 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। शहर के ऊपर घने बादल छाए रहे और कई जगहों पर तेज हवाएं चलीं। आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इसमें गंभीर गरज के साथ बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई थी। दिल्ली में आज 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह मई के पहले हफ्ते में पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा है। अचानक हुए इस मौसम के बदलाव से हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई। 40 से ज्यादा फ्लाइट्स को दूसरी जगह भेजना पड़ा और लगभग 100 फ्लाइट्स में देरी हुई।
Loving Newspoint? Download the app now