अगली ख़बर
Newszop

फ्रांस को सता रहा रूसी हमले का डर, सेना को हर समय तैयार रहने का आदेश

Send Push

लाइव हिंदी खबर :- फ्रांस की सेना के कमांडर जनरल पियरे शिल्ले ने कहा कि अब फ्रांस को अपनी सेना को हर समय युद्ध के लिए तैयार रखना होगा। उन्होंने साफ तौर पर संकेत दिया है कि मौजूदा वैश्विक हालात और रूस की आक्रामक नीतियों ने यूरोप की सुरक्षा चिताओं को बढ़ा दिया है।

image

जनरल शिल्ले ने कहा कि फ्रांस अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा और सेना को लगातार युद्ध जैसी परिस्थितियों के लिए तैयार रखा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूस से बढ़ते खतरे को देखते हुए फ्रांस पहले से ही युद्ध की तैयारी में जुटा हुआ है।

रूस और नाटो देशों के बीच जारी तनाव ने यूरोपीय देशों की सुरक्षा रणनीति को बदलकर रख दिया है। फ्रांस जैसे प्रमुख नाटो सदस्य देशों के लिए यह अनिवार्य हो गया है कि वह अपनी सैन्य क्षमता और युद्ध की तैयारी को और मजबूत करें। जनरल शिल्ले का यह बयान यूरोप में रूस को लेकर बढ़ती आशंकाओं को और संभावित खतरे की ओर इशारा करता है, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्रीय तनाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें