लाइव हिंदी खबर :- गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं, मुख्यमंत्री अगले एक सप्ताह तक के शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे| वह अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर लंदन गए हुए हैं| सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अपनी बड़ी बेटी कामुन के एडमिशन के लिए लंदन गए हुए हैं।
सीएम सुक्खू अब बेटी के एडमिशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही वापस अपने राज्य आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू प्रत्येक शुक्रवार को जनता से मिलते हैं। ऐसे में यानी आज शुक्रवार को लोग मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के 25 से 26 सितंबर तक वापस आने की संभावना है।
शिमला से दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों और सभी जिले के डीसी-एसपी से मीटिंग की। जिसमें उन्होने सभी को सख्त आदेश दिए। आपदा प्रभावित इलाको में राहत एवं पुनर्वास को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के अब वापस लौटने के बाद ही कुछ बडे फैसले देखने को मिल सकते हैं।
You may also like
महिला वर्ल्ड कप 2025 के आठवें मुकाबले में बांग्लादेश की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, इंग्लिश गेंदबाज़ों के सामने 178 रनों पर सिमटी पारी
चीफ़ जस्टिस बीआर गवई की माँ ने कहा- 'किसी को भी अराजकता फैलाने का अधिकार नहीं'
BAN vs IRE: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट औऱ T20I सीरीज के लिए आयरलैंड टीम की घोषणा, 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका
फिजिक्स यात्रा पहुंची आरएसवी
सचिन तेंदुलकर से तुलना और टीम इंडिया में जगह देने की मांग, वैभव सूर्यवंशी