पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
टेन एक्सयू' के साथ तेंदुलकर की नई पारी, अब स्पोर्ट्स ब्रांड इंडस्ट्री में किया पदार्पण
जंतर-मंतर पर वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन, ओवैसी बोले-यह संपत्तियों की हिफाजत नहीं कर पाएगा
IND vs WI 2025: यशस्वी जायसवाल के रन आउट विवाद पर, कुंबले ने किया कप्तान गिल का बचाव
शुभमन गिल ने शतक से चकनाचूर किया रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, इस मामले में दुनिया के 5वें बल्लेबाज बने
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा से पहले मुझसे बात की गई: रवींद्र जडेजा