मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 22 वर्षीय युवक की पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगलने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते के अनुसार, यह घटना बुधवार रात बैरसिया क्षेत्र में हुई, जो जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। मजदूर हिरेंद्र सिंह ने अपने घर में एक गिलास पानी पीते समय मधुमक्खी को निगल लिया।
इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। कुलस्ते ने बताया कि सिंह ने सांस लेने में कठिनाई और बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे उनकी मृत्यु हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने उल्टी कर मृत मधुमक्खी को बाहर निकाल दिया।
डॉक्टरों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि पानी पीते समय सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। यह घटना अपने आप में अनोखी है, क्योंकि इस तरह की स्थिति में किसी व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला है।
You may also like
RCA में बढ़ा विवाद! बिहानी और मंत्री के बेटे के बीच अब 'सबूतों की जंग', खींवसर ने सोशल मीडिया पर किया इस्तीफे का ऐलान
'आपकी रगों में सिर्फ पानी, खून-सिंदूर की बात मत करो तो अच्छा होगा', कांग्रेस नेता उदित राज का PM मोदी पर तंज
Summer Outfit Ideas : ओपन शर्ट लुक से पाएं परफेक्ट समर स्टाइल, जानिए 5 आसान और स्मार्ट टिप्स
कलक्ट्रेट बना रणभूमि! महिलाओं में गाली-गलौच से लेकर जूतों की बरसात तक का VIDEO वायरल, जाने क्या था विवाद
IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से जुड़ा ये खतरनाक प्लेयर, सामने वाली टीम तो देखकर ही...