कार्तिक मास 2025
कार्तिक माह के उपाय: कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी है, जो पूजा और धार्मिक क्रियाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह साल का आठवां महीना है, जिसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यह माह धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।
इस महीने में दिवाली, धनतेरस और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं। इस दौरान कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं, जिनसे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। आइए जानते हैं कार्तिक माह में किए जाने वाले उपायों के बारे में।
तुलसी के पास दीपक जलानाकार्तिक माह में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए माता तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के नीचे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में धन का भंडार बना रहता है।
गंगा जल से स्नानहिंदू मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। यदि गंगा नदी में स्नान करना संभव न हो, तो घर के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करना चाहिए।
श्री हरि विष्णु की पूजाकार्तिक महीने में देवउठनी एकादशी आती है, जब भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन भक्तों को भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
दान पुण्य का महत्वकार्तिक माह में दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस महीने में अन्न दान, गौदान, तुलसी दान और ब्राह्मणों को भोजन का दान करना चाहिए, जिससे पुण्य फल प्राप्त होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: कार्तिक स्नान से मोक्ष का मार्ग खुलता है, एक डुबकी से 100 अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है!
You may also like
अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रिगवेद को किया सम्मानित
संगम रोप वे का निर्माण शीघ्र होने जा रहा शुरु : डॉ अमित पाल शर्मा
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सीपीए के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल
हार्दिक पंड्या का करवा चौथ के दिन प्यार का इजहार, खूबसूरती में एक्स वाइफ नताशा कुछ भी नहीं!
चीन ने भारत से मांगी गारंटी... अमेरिका को ये सामान मत देना, तभी हम करेंगे सप्लाई, जानें पूरी रिपोर्ट