भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद देश के सभी एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया है। हालांकि जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा गया है। बुधवार को जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और पुणे जाने वाली चार फ्लाइट आखिरी समय में रद्द कर दी गईं। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद 13 मई से देश के 32 एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन शुरू हो गया है। इसके बावजूद बुधवार को भी जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली स्पाइस जेट एयरलाइंस की तीन फ्लाइट रद्द कर दी गईं। इससे चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली 6ई-7742, 6ई-7718 और 6ई-7414 फ्लाइट शामिल हैं। जो सुबह 5:50 बजे, 9:10 बजे और शाम 7:50 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरती हैं।
वहीं स्पाइस जेट एयरलाइंस की फ्लाइट एसजी-1077 सुबह 5:05 बजे जयपुर से पुणे के लिए रवाना होती है। यह अपनी यात्रा करीब 2 घंटे 30 मिनट में पूरी कर सुबह 7:35 बजे पुणे पहुंचती है। लेकिन एयरलाइन कंपनी ने बुधवार को परिचालन कारणों का हवाला देते हुए आखिरी समय में फ्लाइट को रद्द कर दिया। इससे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कंपनी ने यात्रियों को रिफंड किया
हालांकि, एयरलाइन कंपनी ने यात्रियों को रिफंड कर दिया। लेकिन आखिरी समय में फ्लाइट रद्द होने से यात्री तय समय पर निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच सके। ऐसे में कई यात्रियों ने सड़क या ट्रेन का सहारा लिया, जबकि कई वैकल्पिक फ्लाइट के जरिए गंतव्य के लिए रवाना हुए।
You may also like
पीएम मोदी ने इधर पाकिस्तान के लिए खींची लक्षमण रेखा, उधर राफेल बनाने वाली कंपनी के शेयर रॉकेट
विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए की 'घटिया बात', कांग्रेस पार्षद की मंत्री का मुंह काला करने वाले को 51000 की घोषणा
Optical Illusion Personality Test: पहले दिखा बत्तख या खरगोश? ये तस्वीर खोलेगी आपकी पर्सनालिटी का गहरा राज, जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका
SHO के तबादले पर बिलख-बिलखकर रोए लोग, सबने बताया अपने परिवार का सदस्य, संदेशों की आ गई बाढ़
विराट के हाथ में यह गुलाबी डिवाइस क्या है? जो प्रेमानंद महाराज से मिलने लेकर पहुंचे थे कोहली