इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
8वां वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में आएगी बंपर बढ़ोतरी!
आजम खान बसपा में गए तो सपा को कोई नुकसान नहीं होगा: एसटी हसन
Suicide Attempt In Train: सास-ससुर के साथ राजधानी एक्सप्रेस में कर रही थी सफर, अचानक बहू ने काट ली हाथ की नस, मचा हड़कंप
Viral: काली मां की वेशभूषा में किया अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का फूटा गुस्सा
गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया से अपमानजनक सामग्री हटाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया